बांका: गोपालपुर गांव में घरेलू विवाद में महिला को पति के छोटे भाई ने मारपीट कर घायल किया, थाने में शिकायत दर्ज
Banka, Banka | Dec 24, 2024 गोपालपुर गांव में घरेलू विवाद में महिला रूपम कुमारी को उसके ही पति जितेंद्र कुमार के छोटे भाई वीरेंद्र कुमार ने घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना के बाद पीड़ित महिला रोती बिलखती मंगलवार की दोपहर बाद करीब 3:30 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए वीरेंद्र कुमार के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।