छतरपुर नगर: खरीफ-2026 तैयारियों की समीक्षा: छतरपुर में 14 स्मार्ट फिश पार्लर स्थापना पर एसीएस ने की सराहना।
छतरपुर में खरीफ-2026 की तैयारियों को लेकर अपर मुख्य सचिव कृषि केसी गुप्ता की अध्यक्षता में आज 22 जून दोपहर करीब 12:00 बजे एपीसी की वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सागर और जबलपुर संभाग के जिलों की कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता और मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। छतरपुर से कलेक्टर पार्थ जैसवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।