हुज़ूर: रीवा: कुशाभाऊ ठाकरे नगर मंडल के महामंत्री विवेक मिश्रा के दुर्गा सप्तशती पाठ में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री
मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल आज अपने विधानसभा क्षेत्र रीवा के कुशाभाऊ ठाकरे नगर मंडल में महामंत्री विवेक मिश्रा ‘गोल्डी’ के निवास पर आयोजित दुर्गा सप्तशती पाठ में सम्मिलित हुए। आज दिनांक 21 अक्टूबर 3:00 बजे उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने माँ दुर्गा के दिव्य दर्शन कर उनके चरणों में नमन किया एवं उनका मंगलमयी आशीर्वाद प्राप्त किया।