धार: धार जिले में 19 दिसंबर से 'प्रशासन गाँव की ओर' थीम के साथ सुशासन सप्ताह शुरू, मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से दी जानकारी
Dhar, Dhar | Dec 18, 2024 आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए ‘‘प्रशासन गाँव की ओर’’ थीम को लेकर सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। धार जिले में जिला प्रशासन द्वारा यह शिविर 19 दिसम्बर से प्रारंभ किया जाएगा जो 24 दिसम्बर तक चलेगा। इसके तहत गाँव और शहर में एक साथ शिविर और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली।