चूरू: गांव लादड़िया में करंट की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Oct 1, 2025 चूरू के लादड़िया गांव में बुधवार को करंट लगने से लोडिंग ट्रक का ड्राइवर बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीणों ने उसे तुरंत निजी वाहन से चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।