चूरू: सूचना केंद्र में वीर तेजाजी विकास समिति का सम्मान समारोह किया गया आयोजित
Churu, Churu | Oct 1, 2025 चूरू जिलामुख्यालय के सूचना केंद्र में वीर तेजाजी विकास समिति की ओर से बुधवार शाम को शहीद भगत सिंह विचार मंच, लालासर के युवाओं को सम्मानित किया गया। वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हनुमान कोठारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहीद वीरांगना भंवरी देवी, विशिष्ट अतिथि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक कुमार अजय आदि मौजूद रहे।