चूरू: वाल्मीकि बस्ती की विवाहिता अपने 6 वर्षीय बेटे के साथ हुई लापता, पति ने कोतवाली थाने में दी गुमशुदगी की रिपोर्ट
Churu, Churu | Oct 1, 2025 चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र के वाल्मिकी बस्ती से एक विवाहिता अपने 6 वर्षीय बेटे के साथ लापता हो गई। वार्ड 47 निवासी राजीव हटवाल ने बुधवार को अपनी पत्नी और छह वर्षीय बेटे की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कोतवाली थाना की हेड कांस्टेबल नीतू ने शाम को बताया कि राजीव ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि साल 2015 में उसकी शादी हुई थी।