करेरा: करेरा में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का हुआ स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए जिंदाबाद के नारे
करेरा में शनिवार रात्रि मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। बताया गया कि मंत्री तोमर अन्य कार्यक्रमों के सिलसिले में क्षेत्र से निकल रहे थे, इसी दौरान करेरा में उनका स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।