ग्वालियर गिर्द: वीआईपी रोड पर दिनदहाडे खतरनाक स्टंट, पहचान की कोशिश में जुटी पुलिस
शहर में कानून को ताक पर रख युवा तमाम कार्रवाहियों के बावजूद स्टंटबाजी से बाज नहीं आ रहे है।अफसरों के आवास के लिए मशहूर VIP गांधी रोड पर एक युवक ने अपनी बाइक एक पहिये पर दौडाकर न सिर्फ खुद की जान को जोखिम में डाला बल्कि उसने लोगों के जीवन पर खतरा पैदा कर दिया।घटना कब की है इसे पुख्ता तौर पर नहीं बताया जा सकता लेकिन स्टंट करते युवक का वीडियो सोमवार से वायरल है