चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो थाना क्षेत्र अंतर्गत रोलाडीह गांव के समीप एक अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से 62 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने रोलाडीह गांव स्थित भांगा बांध के पास सड़क किनारे एक वृद्ध का शव पड़ा देखा। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना टोकलो पुलिस को दी गई।