मरवाही: मरवाही में 108 संजीवनी एम्बुलेंस सेवा बनी वरदान, एम्बुलेंस कर्मियों की सूझबूझ से प्रसूता की बची जान
जीपीएम जिले में 108 संजीवनी एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों की तत्परता और सूझबूझ से एक प्रसूता महिला की जान बच गई। प्रसव के बाद गंभीर स्थिति में रेफर की गई महिला को रास्ते में ही आपातकालीन उपचार देकर सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम मागुरदा निवासी 29 वर्षीय आरती श्याम, पति प्रमोद श्याम, को प्रसव के लिए मरवाही अस्पताल में भर्ती कराया