इंदौर: पटेल मोहल्ले में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप, पुलिस मामले की जांच कर रही है
Indore, Indore | Jan 14, 2025 इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के पटेल मोहल्ला में रहने वाली अंजुम पटेल नामक महिला ने अपने घर मे ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जिसमें परिजन के मुताबिक अंजुम का कल शाम को फोन आया था। जिसमें वह जान को खतरा बता रहा थी। जिसके बाद उसने फांसी लगा ली है। इस दौरान मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर लटकाया गया है।