मंझनपुर: टूटते रिश्तों को मिला नया सहारा, परिवार परामर्श केंद्र मंझनपुर में 2 दंपत्तियों के बीच हुआ समझौता
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र मंझनपुर में सोमवार को लगभग 2 बजे पारिवारिक विवादों से जुड़ी 13 फाइलों की काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान 2 प्रकरणों में पति-पत्नी एवं उनके परिजनों की सहमति से आपसी सुलह समझौता कराया गया। परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को वैवाहिक जीवन के महत्व को बताया है।