मंदसौर: मंदसौर में तेज हवा और बारिश से मौसम बदला, गर्मी से राहत, पेड़ व तार टूटे, कोई जनहानि नहीं
मंदसौर जिले में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ कई क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। तेज हवा के कारण धूल उड़ने से राहगीरों को परेशानी हुई, वहीं कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के तार टूटने की घटनाएं सामने आईं। हालांकि जिले में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है।