डोमचांच नगर पंचायत डोमचांच अध्यक्ष उमेश वर्मा की पहल पर पानी कनेक्शन लगाने के लिए ढाब रोड किनारे उखाड़े गए पेवर ब्लॉक को पुनः लगाया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिलेगी। नगर पंचायत की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।