शहर के वृंदावन धाम श्री राधाबल्लभ मंदिर पर मकर संक्रांति का पावन पर्व बुधवार को श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस मौके पर 12 बजे श्री राधाबल्लभ लाल जी महाराज का आकर्षक श्रंगार कर पंचमेवा औषधीय खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया वही छप्पन भोग भी लगाये गये। त्यौहार के मौके पर मंदिर को फूलों से सजाया गया था। पूरे दिन भगवान राधा वल्लभ लाल के जायघोस गूंजते रहे।