खगौल: दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल में 9 माह से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद, निजी केंद्रों पर निर्भर मरीज
दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के तबादले के बाद पिछले करीब नौ महीनों से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद पड़ी है। अस्पताल में दो अल्ट्रासाउंड मशीनें उपलब्ध होने के बावजूद विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने से जांच नहीं हो पा रही है। इसका सबसे अधिक असर गरीब मरीजों और गर्भवती महिलाओं पर पड़ रहा है, जिन्हें निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। मरीजों को अतिर