बरवाडीह: बालू घाटों के संचालन का मांगा गया पूरा ब्योरा, अंचल अधिकारी लवकेश सिंह ने मुखिया व पंचायत सचिवों को दिया निर्देश
बरवाडीह। कैटेगरी-1 बालू घाटों के संचालन को लेकर बरवाडीह अंचल कार्यालय ने पंचायतों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अंचल अधिकारी लवकेश सिंह ने प्रखंड क्षेत्र के संबंधित मुखिया एवं पंचायत सचिवों को पत्र जारी कर एक सप्ताह के अंदर बालू घाट संचालन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।