सतना। जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनौर मोड़ के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे बस में सवार दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्रियों की चीख-पुकार सुन स्थानीय निवासियों ने घटना स्थल पहुंच की मदद।