अवंतिपुर बड़ोदिया: कालापीपल में आउटसोर्स कर्मचारी की मौत पर गरमाई राजनीति, कुणाल चौधरी ने बताया सरकारी हत्या
कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के सूरतीपुरा में विद्युत विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी मनीष मीणा की हुई मृत्यु को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने इस घटना को विद्युत विभाग की कथित लापरवाही का परिणाम बताते हुए इसे "सरकारी हत्या" करार दिया है।कुणाल चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार और संबंधित विभाग इस दुखद घटना की जिम्मेदारी से बच नहीं सकते।