रीठी: उजियारपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, पत्नी से भी की धक्का-मुक्की
Rithi, Katni | Jun 17, 2026 कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उजियारपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही तीन लोगों ने युवक को लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से जमकर पीटा, जिससे उसके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल का उपचार जारी है। पीड़ित ने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता हैं