लूनकरनसर: शेखसर की रोही स्थित खेत में लगी आग, लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल जल गई
कालू थानाक्षेत्र के शेखसर की रोही स्थित खेत में आग लगने से दस बीघा के करीब गेहूं की फसल जल गई। मिली जानकारी के अनुसार दो खेतों में यह आग फैली ओर दोनों खेतों में दस बीघा में खड़ी फसल जल गई। वहीं ग्रामीणों ने पाइप चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं किया जा सका। आगजनी के कारण ढीले तारों को बताया जा रहा है।