राठ: कुर्रा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, युवती की मौत व तीन लोग गंभीर घायल, किया गया रेफर
Rath, Hamirpur | Apr 22, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा गांव के पास तेज रफ्तार एक कार ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी हुए हादसे में बाइक में सवार 27 वर्षीय एक युवती की मौत हो गई तथा बाइक सवार दो लोगों के अलावा कार सवार एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है । जिन्हें राठ सीएचसी से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं कार चालक कुर्रा गांव के आगे कार को सड़क किनारे छोड़कर भाग गया।