कानपुर: नौबस्ता में जुआ खेल रहे जुआरियों का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर जुआरियों का वीडियो पोस्ट कर पुलिस आयुक्त से प्रकरण की शिकायत की गई। वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार सुबह 11:00 बजे वायरल हो गया। पुलिस आयुक्त ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए स्थानीय थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है।थाना प्रभारी ने बताया वीडियो की जांच की जा रही है आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।