तराना: भाटी परिवार ने दिवंगत माताजी का मरणोपरांत नेत्रदान करवाया
Tarana, Ujjain | Apr 7, 2026 मंगलवार दोपहर 3 बजे तराना मे भाटी परिवार ने मानवता की सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दिवंगत माताजी का मरणोपरांत नेत्रदान करवाया। इस पुनीत कार्य को केशव माधव सेवा समिति के सदस्यों अनिल बडाल, वीरेंद्र चौहान एवं गौरव भारती द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।