तिलौथू: सोनपुरा गांव से पिता की गुमशुदगी पर बेटे ने की अपील, सोशल मीडिया पर मदद की गुहार
रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव निवासी विकास कुमार ने अपने पिता अशोक पासवान (उम्र लगभग 55 वर्ष) के गुम होने की सूचना दी है। उन्होंने थाना प्रभारी को आवेदन देकर बताया कि 22 मार्च 2026 को उनके पिता बिना किसी सूचना के घर से निकले थे, जिसके बाद से वे वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक