शाजापुर: पांचवी आठवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों को मिलेगा 3 रुपये प्रति कॉपी मानदेय ,DPC ने दी जानकारी
डीपीसी राजेन्द्र क्षिप्रे ने बताया कि राज्य शिक्षा केंद्र से मिलेनिर्देश पर बीते वर्ष और इस वर्ष का मिलाकर दोनों बार का मानदेय ₹3 प्रति कॉपी के हिसाब से मूल्यांकनकर्ताओ को मानदेय दिया जाएगा ।इसके अतिरिक्त केंद्र अध्यक्ष,मूल्यांकन केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष ,मुख्य परीक्षक, स्ट्रांग रूम प्रभारी इन सभी का भी अलग-अलग दर से निर्धारित मानदेय दिया जाएगा।