शिकोहाबाद: थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला जोशियान में अनजाने में बॉल लगने पर व्यक्ति ने किशोर को पीटा, कराया मेडिकल
थाना दक्षिण क्षेत्र मोहल्ला जोशियान में एक किशोर घर के बाहर मंगलवार रात आठ बजे क्रिकेट खेल रहा था, इसी दौरान रामवीर नामक व्यक्ति को अजनाने में बॉल लग गई, जिसके बाद आरोप है उक्त व्यक्ति ने लोहे का कड़ा मार मारपीट कर दी। फिलहाल किशोर का पुलिस ने मेडिकल कराया है। उक्त जानकारी किशोर ने मीडिया को दी है।