सुसनेर: डाक बंगला तिराहे पर कार ने महिला को टक्कर मारी, चालक फरार, महिला जिला अस्पताल रेफर
डाक बंगला तिराहे पर शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे सड़क किनारे खड़ी 45 वर्षीय यशोदा बाई को एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। घायल को परिजन तुरंत पुराना बस स्टैंड स्थित सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉ नीलम जैन ने प्राथमिक इलाज के बाद महिला को आगर रैफर किया है। पुलिस जांच में जुट गई है।