मालथोन: मालथौन बिकोरकलां के पास बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मारी, इलाज के दौरान हुई मौत
Malthon, Sagar | Apr 2, 2026 मालथौन थाना क्षेत्र के बरोदिया कलां- नोनिया रोड पर बिकोरकलां के पास बुधवार करीव 3 से चार बजे के बीच एक तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क किनारे जाकर पलट गई। घटना में बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि बोलेरो चालक को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार काशीराम आठिया निवासी डोंगरा थाना नाराहट निवासी है।