हिलसा: चंडी प्रखंड के प्रमुख पिंकू देवी एवं एवं उप प्रमुख दयाशंकर कुमार उपचुनाव में हुए निर्विरोध निर्वाचित
Hilsa, Nalanda | Sep 18, 2024 बुधवार को हिलसा अनुमंडल कार्यालय के सभागार में चंडी प्रखंड के प्रखंड प्रमुख एवं प्रखंड उप प्रमुख का उपचुनाव अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल चुनाव पदाधिकारी के देखरेख में संपन्न किया गया।जिसमें प्रखंड प्रमुख के लिए पिंकू देवी एवं उपप्रमुख के लिए दयाशंकर कुमार निर्विरोध निर्वाचित किए गए। 19 पंचायत समिति सदस्य में 13 पंचायत समिति सदस्य शामिल हुए है।