राजगढ़: राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सौंधिया ने लालपुरिया गांव में यज्ञ के कार्यक्रम में हुए शामिल
राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया बुधवार को दोपहर 3:00 बजे करीब राजगढ़ जिले के लालपुरिया गांव पहुंचे और वहां आयोजित यज्ञ के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात भी की। इस मौके पर उनके साथ अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।