अरवल: आदित्य होटल अरवल में रामविलास पासवान की 80वीं जयंती पर लोजपा (रामविलास) नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Arwal, Arwal | Jul 5, 2026 आदित्य होटल एंड रेस्टोरेंट, अरवल में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा पार्टी के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्म भूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की 80वीं जयंती महोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर नेताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए योगदान को याद किया।