हरदा: बैरागढ़ पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: 2 साल बाद 2 अप्रैल को मलबे की नीलामी, हादसे में हुई थी 13 लोगों की मौत
Harda, Harda | Apr 1, 2026 ग्राम बैरागढ़ स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद घटनास्थल पर पड़े मलबे की नीलामी अब 2 अप्रैल को की जाएगी। करीब दो साल से यह मलबा मौके पर पड़ा हुआ था, जिसे हटाने की मांग लगातार उठ रही थी। गौरतलब है कि 6 फरवरी 2024 को सुबह करीब 11:20 बजे फैक्ट्री में हुए जोरदार ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।