मैनपुरी: ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने पर आरएलडी के जिला अध्यक्ष ने मैनपुरी शहर में निकाली तिरंगा यात्रा
पहलगाम में हुए हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक की गई थी जिसको ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया गया था। वही आप्रेशन सिंदूर के सफल होने पर मैनपुरी शहर में रविवार की शाम जिला अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।