वाराणसी में 26 दिसंबर को बड़ागांव थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय मोनल सिंह की चाकू गोदकर हुई निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने सोमवार को दो और अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। जबकि उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया गया।