साहेबगंज: पेंशन में बढ़ोतरी की मांग करते हुए सामाजिक पेंशनधारी संघ ने ब्लॉक परिसर में किया प्रदर्शन
साहेबगंज सामाजिक सुरक्षा पेन्शनधारी संघ के तत्वावधान में मंगलवार को प्रखंड परिसर में किया गया प्रदर्शन। वृद्धा पेन्शन, विधवा पेन्शन एवं विकलांग पेन्शन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया। प्रतिनिधि मंडल ने 7 सूत्रीय मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से सरकार को सौंपा है। आगामी 26 फरवरी को पुनः प्रखंड कार्यालय के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन करने की घोषणा की गई है।