शुक्रवार को 8 बजे ग्राम सभा महरी थाना गोरा चौराहा निवासी विजय कुमार गौतम पुत्र बदलु राप्ती नदी के उस पार खेती करने जा रहे थे तभी अचानक नदी में डूब गए जिससे क्षेत्र में शोक फैल गया । बड़ी संख्या में लोग मौक़े पर जुट गए।पीड़ित परिवार से गैसड़ी विधायक राकेश यादव ने मुलाक़ात कर इस दुख की घड़ी में संवेदना प्रकट किया और हर संभव सहायता का आश्वाशन दिया।