जगदलपुर: नशे में धुत्त ट्रक चालक ने गीदम नाका के पास कार को मारी टक्कर, लामनी चौक में डिवाइडर पर चढ़ा, लोग बाल-बाल बचे
दंतेवाड़ा से जगदलपुर आ रहे ट्रक ने गीदम नाके के पास एक कार को टक्कर मार दी और उसके बाद तेज गति से ट्रक चलाते हुए लामनी चौक पर स्थित डिवाइडर से टकरा कर उस पर चढ़ गया । जब स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ा तो ट्रक चालक पूरी तरह नशे में धुत्त नजर आया ।