सूरजपुर: सरस्वती साइकिल योजना से सुरजपुर की वैष्णवी के सपनों को मिली नई उड़ान
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, सूरजपुर की छात्रा वैष्णवी कसेरा को निःशुल्क साइकिल प्रदान की गई। बाजारपारा निवासी वैष्णवी ने बताया कि पहले वह प्रतिदिन पैदल विद्यालय जाती थी, जिससे समय और पढ़ाई दोनों प्रभावित होते थे।