रायबरेली: दरीबा की शिक्षिका पर जानलेवा हमला करने के मामले में दीवानी न्यायालय ने 3 आरोपियों को सुनाई 5-5 वर्ष के कारावास की सजा
कोतवाली नगरक्षेत्र के,दरीबा की रहने शिक्षिका पर जानलेवा हमला करने के मामले में,दीवानी न्यायालय के अपर सत्र न्यायाधीश कुशलपाल ने,शुक्रवार को घटना में शामिल तीन दोषियों को,5-5 वर्ष के कारावास की सजा के साथ,13-13 हजार रुपये के,अर्थदंड की सजा सुनाई है।वादी के अधिवक्ता विवेक सिंह राठौर ने बताया कि,2008 की यह घटना है।डलमऊ थाना में,मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।