रायबरेली: इंदिरा नगर निवासिनी पीड़ित महिला ने भाजपा नेता की दबंगई से परेशान होकर, कप्तान से लगाई गुहार
भाजपा नेता की दबंगई से परेशान होकर पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। तथा महिला के द्वारा भाजपा नेता पर विभिन्न आरोप भी लगाए गए हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पुत्र व उसके पति को जान से मारने की धमकी दी गई। तथा संपत्ति पर अवैध रूप से अर्जित करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक से शिकायत कार्यवाही की मांग की है।