खगौल: दानापुर में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच साईं अंगना मंदिर की ओर से राहगीरों के लिए शर्बत का वितरण
दानापुर में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच साईं अंगना मंदिर की ओर से राहगीरों के लिए गुरुवार को दोपहर 1 बजे शर्बत वितरण का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर के बाहर लगाए गए शिविर में आने-जाने वाले लोगों को ठंडा शर्बत पिलाकर गर्मी से राहत दिलाई गई। मंदिर समिति के सदस्यों ने कहा कि सेवा और मानवता की भावना से यह आयोजन किया गया है। राहगीरों ने इस पहल की सराहना करत