गुण्डरदेही: ग्राम कसौंदा में तीन दिनों से नाली में फंसे नंदी को गौ सेवकों ने सुरक्षित निकालकर उसके मालिक के यहां पहुंचाया
ग्राम कसौंदा में तीन दिनो से नाली में फंसे नंदी को गौ सेवको ने सुरक्षित निकालकर उक्त नंदी के मालिक के यहां सुरक्षित पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कसौंदा में स्थित नाली में नंदी बाबा तीन दिनों से फंसे हुए थे तथा नहर नाली से नंदी बाहर नहीं निकल पा रहा था जिसकी जानकारी आस पास के लोगो ने क्षेत्र के गौ सेवको को दी। जिसके बाद गौ सेवक उक्त नहर नाली के पास पहुंचकर नहर नाली में फंसे नंदी को बाहर निकाला तथा स्वयं के वाहन से उक्त नंदी को मालिक के घर पहुंचाया।