रॉबर्ट्सगंज: करमा के बहेरा गांव से कई किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट, दबंगों पर पट्टे की जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप
करमा के बहेरा गांव से सोमवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने अपनी,पट्टा की जमीन पर दबंगो द्वारा अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों का कहना था कि वह भूमिहीन है और उनको जिला प्रशासन की तरफ से पट्टा किया गया था लेकिन उनके पट्टे की जमीन पर गांव के ही कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है, लेखपाल द्वारा भी मामला नही निस्तारित किया गया ।