देवघर: देवघर उप विकास आयुक्त ने की मत्स्य, उद्यान एवं भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक; भूमि संरक्षण के कार्यों पर जताया असं
देवघर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मत्स्य, उद्यान एवं भूमि संरक्षण विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह जानकारी आज शुक्रवार शाम 4:00 सूचना भवन से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने विभागवार संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी और कृषि आधारित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा क