अनगड़ा: सिंहपुर-मुरी गोला रोड की बदहाल स्थिति से लोग परेशान, सिल्ली प्रखंड में सड़क की हालत खस्ता
Angara, Ranchi | May 14, 2026 सिंहपुर–मुरी गोला रोड की बदहाल स्थिति से लोग परेशान सिल्ली प्रखंड के सिंहपुर–मुरी गोला रोड की हालत इन दिनों काफी खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और गड्ढों के कारण आम लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।