ललितपुर: गरेला स्थित खदान में पत्थर के अवैध खनन के दौरान लोहे की सड़ लगने से एक मजदूर की मौत, 2 अन्य गंभीर घायल
धौर्रा क्षेत्र के गरेला की खदान में अवैध खनन का कार्य करते समय पत्थर को उठाने वाली लोहे की सड़ अचानक मजदूर के अंडकोष में लगने से माताखेरा निवासी अशोक सहरिया की मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले को रफा दफा करने को लेकर संबंधित खनन माफिया जिम्मेदारों को साधने में जुटा हुआ था। ताकि किसी तरह मामले को दफ्न किया जा सके।