कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनूपपुर में श्रम विभाग ने बाल श्रम निषेध जागरूकता रैली निकाली। लोगों को बताया गया कि 14 वर्ष से कम बच्चों से काम कराना पूरी तरह प्रतिबंधित है तथा उल्लंघन पर सख्त सजा का प्रावधान है। शिकायत के लिए 1098 हेल्पलाइन सहित प्रशासनिक कार्यालयों से संपर्क करने की अपील की गई।