कवर्धा: ग्राम पोंडी के बोडला रोड मे खड़ी ट्रक के टंकी से अज्ञात चोरों ने 250 लीटर डीजल की चोरी पुलिस कर रही अज्ञात चोरो की तलाश
कबीरधाम जिले में लगातार डीजल चोरी के मामले बढ़ रहे है।ताजा मामला पोंडी चौकी क्षेत्र का है। जहा पोंडी के बोडला रोड में खड़ी ट्रक के टंकी में से अज्ञात चोरों ने टंकी का लॉक तोड़कर 250 लीटर डीजल चोरी कर फरार हो गए।जिसके बाद ट्रक मालिक रिखी साहू ने चोरी की शिकायत पोंडी चौकी में किया है।जिसकी शिकायत पर पोंडी चौकी पुलिस की टीम अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।